मृतक जितेंद्र चौहान के घर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस को दिए बयान में जितेंद्र ने मृतक गोपाल के परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। बुधवार देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। एक ही गांव में दो लोगों की मौत के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में जिला अस्पताल में भर्ती विशेन चौहान पुत्र जंगली चौहान ने हरिशंकर, जितेंद्र, शिवशंकर, राधेश्याम पुत्र गण मुन्ना चौहान, श्याम बदन पुत्र राममूरत, पूर्व ग्राम प्रधान बुद्धिराम चौहान उनके पुत्र अरुण और राममूरत पुत्र दुबर एवं अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट , हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। उधर, मुन्ना चौहान ने विशेन चौहान, गोपाल, शिव वचन, महेंद्र पुत्र गण जंगली चौहान, जवाहर, सरदार पुत्रगण छेदी, ग्राम प्रधान विनोद चौहान पुत्र लक्ष्मण आदि के खिलाफ उन्हीं धाराओं में केस दर्ज कराया है।