फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कातिल' बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, पिता बोले- उसके कर्मों की मिली है सजा

Thu, 10 Sep 2020 09:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में हत्यारोपी आर्यमन की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के तरयासुजान में मारे गए हत्यारोपी आर्यमन का शव जब नंदानगर दरगहिया स्थित घर पहुंचा तो मां बदहवास होकर गिर गईं। परिवार वालों ने किसी तरह से उन्हें संभाला। होश में आते ही मां ने सिर्फ इतना ही कहा आखिरी बार बेटे का शक्ल भी नहीं देख पाई।
विज्ञापन

2 of 5
बाएं हत्यारोपी को पीटती भीड़, दाएं भीड़ और इनसेट में हत्यारा मृतक आर्यमन। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, आर्यमन के पिता उमेश घटना के बाद से ही हैरान हैं। बोले, लगता है कि बेटे को बुलाकर मारा गया है। खैर अब जो भी हो उसे उसकी करनी की सजा मिली है। पुलिस किसी निर्दोष को जेल ना भेजे, किसी का बेटा बेगुनाह ना फंसे यही उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के तरयासुजान में साथी महिला मित्र का जन्मदिन मनाने गया आर्यमन पिता की लाइसेंसी पिस्टल साथ ले गया था। आरोप है कि उसने शिक्षक सुधीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर भीड़ ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस बात पर घरवालों के साथ ही पड़ोसी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

4 of 5
मृतक हत्यारे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
गमगीन माहौल में आर्यमन का शव आने के कुछ देर बाद ही रिश्तेदार और घरवाले उसे लेकर अंत्येष्टि के लिए राजघाट जाने लगे थे। मगर इंस्पेक्टर शाहपुर सुधीर सिंह भी पहुंच गए और पिता से कई जानकारी जुटाई फिर शव को अंत्येष्टि के लिए भेजा गया। पिता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोती बिलखती मृत शिक्षक की पत्नी और दो बेटे। - फोटो : अमर उजाला।
एक और वीडियो से सामने आया सच
रामपुर बंगरा में हुई घटना को लेकर मृत शिक्षक के घरवाले और पुलिस भले कुछ नहीं बोल रही हो, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो से कहानी कुछ-कुछ साफ नजर आने लगी है। मंगलवार की रात वायरल वीडियो में घटना स्थल पर मौजूद रही शिक्षक के परिवार की एक लड़की बता रही है कि उसके अंकल को जिसने गोली मारी थी, वह स्कूल में उसके साथ दुर्व्यवहार कर चुका था। शिकायत करने पर परिजनों को गोली मारने की धमकी दी थी। वहीं घरवाले घटना के बाद से ही आरोपी युवक को अनजान बता रहे हैं। इस संबंध में एसपी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि एक वीडियो मिला है जिसकी छानबीन कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें