बाएं आरोपी बेटा अनस, दाएं मृतक दवा कारोबारी सईद अहमद।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस ने रविवार को जब इस मामले का पर्दाफाश किया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, दवा कारोबारी सईद से बेटे अनस का 13 फरवरी को घटना से पहले घर को बेचने और पावर ऑफ अटार्नी कैंसल कराने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए अनस ने सईद की आलमारी से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर तान दी। यह देख सईद डर गए और खुद को बचाने के लिए बाथरूम की तरफ भागे। बाथरूम का दरवाजा बंद करते, इससे पहले ही अनस आ गया।