फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार दिनदहाड़े हुई वारदात, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Tue, 22 Sep 2020 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
24 घंटे के भीतर दिनदहाड़े फायरिंग की सोमवार को दूसरी घटना हुई है। रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शिक्षिका और उसकी बेटी की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी थी और बेटी गोली से घायल हुई थी। अभी पुलिस इस मामले को सुलझा पाती कि इसके पहले ही सोमवार को ही बदमाशों ने चार किलोमीटर तक दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हवाई फायरिंग कर एक युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी जोगेंद्र कुमार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
इस घटना के बाद सामने आया है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर आवास विकास कॉलोनी गेट के पास पुलिस पिकेट रहती है, जहां सोमवार को पुलिस की तैनाती ही नहीं थी।


 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार को शाहपुर इलाके में मां-बेटी को गोली मारा गया था। तब पता चला था कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस की मौजूदगी थी, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी और बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। कुछ इसी तरह की घटना सोमवार को भी सामने आई।

4 of 5
मां-बेटी को गोली लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी जोगेंद्र कुमार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
सात राउंड फायरिंग कर बदमाशों ने पहली बार जिस जगह पर दहशत फैलाई, वहां पर पुलिस पिकेट होती थी, मगर पुलिस नहीं तैनात थी। शायद पुलिस होती तो मोहद्दीपुर तक वह दौड़ा नहीं पाते और फिर युवक को गोली मारने से बचाया जा सकता था। एक बार फिर पुलिस की सुस्ती सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूछताछ करते एसएसपी जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार पुलिस को सड़क पर गश्त बढ़ाने की नसीहत दे रहे हैं, पुलिस है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में अपराध पर लगाम कैसे लगेगा यह एक बड़ा सवाल है?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें