इसी गली में डेविना उर्फ निवेदिता मेजर की हुई हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना की सूचना पाते ही डीआईजी राजेश डी मोदक, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ शाहपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर कई साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।