फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल से चल रहे विवाद के बाद ससुराल पहुंची बुजुर्ग महिला, तीन दिन बाद मिली ऐसी दर्दनाक मौत

Sat, 17 Oct 2020 09:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर नया टोला में गुरुवार को घर के कमरे में ही रिटायर रेलकर्मी वीरेंद्र सिंह की पत्नी चंदाऔर उनके नाती नैतिक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कमरे में खून का जमा होना और बेटे का मोबाइल बंद कर फरार होने जैसे कई साक्ष्य हैं जिससे पुलिस के शक की सुई घर के ही किसी व्यक्ति की ओर जा रही है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि किस वजह से पुलिस को करीबियों पर है हत्या का शक...

 
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
पति से चल रहा था बुजुर्ग महिला का विवाद
रेलवे से रिटायर वीरेंद्र सिंह का मकान रामजानकी नगर में है। बेटा नगर निगम में गाड़ी चलाता है और मकान के आगे के हिस्से में दुकान भी चलाता है। ऊपरी मंजिल में भी चहल पहल रहती है। वीरेंद्र सिंह का उनकी पत्नी चंदा से सात साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले दोनों पक्षों में सुलह समझौता होने पर चंदा अपने पति के घर गईं। इसके पहले वह कभी बेटी के वहां तो कभी किराए पर कमरा लेकर रहती थीं। समझौते के अनुसार चंदा के पति को उन्हें घर में आधा हिस्सा और भरण पोषण के लिए छह हजार रुपये प्रति माह देना था। चंदा चाहती थीं कि उनके साथ मेंहदावल, संतकबीरनगर में ब्याही बेटी सोनी भी रहे। घर में लौटने के बाद वह अपनी बेटी सोनी के 14 साल के बेटे नैतिक को साथ ले आईं। तभी से चंदा और उनके नाती मकान के अपने हिस्से में रहते थे।
विज्ञापन

3 of 6
इसी घर में हुई थी नानी-नाती की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
घर में आवाजाही बंद कर फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर पुलिस ने मकान में आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य जुटाने के बाद ही घर में किसी को एंट्री मिल सकी और फिर घर में पुलिस ने ताला बंद कर दिया ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ ना हो सके।

4 of 6
इसी कररे में मिला था नानी-नाती का शव। - फोटो : अमर उजाला।
फर्श पर पड़ा था नैतिक, बिस्तर पर उसकी नानी
पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो फर्श पर नैतिक का शव पड़ा था और बिस्तर पर बुजुर्ग महिला का। मौका-ए-वारदात को देखने से लग रहा था कि काफी संघर्ष हुआ था। पहले नाती को मारा गया और फिर नानी को। फिलहाल इसकी पुष्टि तो तब ही हो पाएगी जब असल मुल्जिम दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
अपराधी बीएन सिंह को पुलिस ने उठाया
कुछ महीने पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विपिन सिंह के मामा बीएन सिंह की बहन रचना से विशाल की शादी हुई थी। विशाल और रचना दोनों इस मामले में संदेह के घेरे में है। उधर, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आपराधिक इतिहास और एक इंजीनियर को धमकी देने के मामले में बीएन सिंह को जेल भेजा था लेकिन इस समय वह जमानत पर बाहर है। इस घटना के बाद पुलिस बीएन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी घर में हुई थी नानी-नाती की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
इन वजह से बेटे और करीबियों पर शक
  • तीन दिन पहले समझौता हुआ, हर महीने छह हजार रुपये और आधी प्रॉपर्टी देने की बात तय हुई
  • हत्या के बाद घर में कोई हलचल नहीं, पुलिस पहुंची तो खून जमा सा था यानी हत्या काफी देर पहले हो चुकी थी
  • हत्या के बाद पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी गई
  • घर में दो लोगों की चाकू से हत्या होना और किसी को पता नहीं चलना
  • हत्या में इस्तेमाल चाकू घर का है, हत्यारा कोई बाहरी होता तो वह आला कत्ल लेकर आता
  • मौके से ही चाकू का बरामद हो जाना, पेशेवर बदमाश सामान्य तौर पर ऐसा नहीं करता है
  • आसपास किसी को भनक नहीं लगना, मृतका के बेटे का मोबाइल बंद होना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें