मंगलसूत्र के लिए महिला ने तीन बच्चों के साथ जहर पी लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
रंगीता के इस कदम से लोग सोचने को मजबूर हैं कि मंगलसूत्र की तकरार से मासूमों को कुछ लेना देना नहीं था, लेकिन मां के फैसले के सामने मासूम बच्चों को क्या पता था कि जो मां उन्हें अपने से एक पल के लिए दूर नहीं कर सकती थी, वह हमेशा के लिए दूर कर देगी। पति को जब इस घटना की जानकारी हुई तो मोबाइल पर ही रो पड़ा। वह बोल पड़ा, अरे रंगीता! तूने तो खुद की बगियां को उजाड़ दिया। इस वाकये को सोच गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थी।