फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष अपहरण हत्याकांड: साढ़े पांच घंटे तक हाईवे जाम कर परिजनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी का बयान सुनने के बाद समाप्त हुआ जाम

Sun, 13 Dec 2020 02:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 6
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पीयूष हत्याकांड को लेकर नाराज परिजन और ग्रामीण रविवार की सुबह सदर कोतवाली पहुंचे और एनएच 730 गोरखपुर फरेंदा हाईवे को जाम कर धरना पर बैठ गए। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। वहीं साढ़े पांच घंटे के बाद आरोपी के बयान को पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों को सुनाया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

2 of 6
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि रविवार को बांसपार गांव के टोला भुलनापुर निवासी मृतक के पिता दीपक गुप्ता, दादा मुराली लाल गुप्ता, दादी सुशीला समेत परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। इस दौरान सभी लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से बात करने की मांग करने लगे। इसके बाद सभी ने हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव के साथ परिजन डीएम से मिलने गए। यहां लोगों से बातचीत के बाद आरोपी नाबालिग का बयान सुनाया गया। इसके बाद लोगों को भरोसा हुआ।

4 of 6
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम से मिलने के बाद दोपहर में लोग आए और कोतवाली के सामने जाम लगाए हुए लोगों को आरोपी का बयान सुनाया। जिसके बाद जाम लगाए हुए लोगों को भरोसा हुआ कि हत्या आरोपी चाचा ने ही की है। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि गहन जांच के बाद ही आरोपी को पकड़ा गया है। इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृत बालक के परिजन समझ नहीं पा रहे थे, उन्हें बयान सुनाया गया है। जिसके बाद लोगों को भरोसा हुआ और जाम समाप्त हो गया। आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीयूष अपहरण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
जाम के दौरान एंबुलेंस को जाने का दिया रास्ता
मृतक पीयूष के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा हाईवे को जाम किया था। इसी बीच एक एंबुलेंस आ गई जिसे लोगों ने जाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हम लोगों का काम अव्यवस्था फैलाना नहीं है। उद्देश्य है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और कसूरवार को सजा मिले।

ये हुआ था
कोतवाली थाना इलाके के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर से छह वर्षीय पीयूष का अपहरण बीते नौ दिसंबर को हुआ था। वहीं बालक का शव शनिवार की रात में गांव के पास खेत में दफन मिला। आरोप है कि पट्टीदार और रिश्ते में चाचा लगने वाले किशोर ने बच्चे का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें