फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह फरवरी को इस हाल में मिला था नर्सिंग छात्रा का शव, अब एसपी ने दिया खास आदेश

Wed, 12 Feb 2020 12:25 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
तान्या का शव गीडा इलाके के राजघाट पुल किनारे मूर्ति विसर्जन पोखरे में मिला था। (file) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में छह फरवरी को राजघाट पुल के पास एक लड़की का शव मिला था। उस समय पुलिस ने कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सभी चौंक गए। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पोस्टमार्टम में गले के पीछे की हड्डी टूटने और दम घुटने से मौत की वजह सामने आई। (File) - फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के कर्मचारी प्रेम नारायण सिंह की बेटी तान्या सिंह की मौत के मामले में कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ा दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। अब एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने धारा बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता में परिवार के साथ रहने वाली छात्रा तीन फरवरी को लापता हो गई। छह फरवरी को राजघाट पुल के पास कृत्रिम पोखरे में उसका शव मिला। पर्स में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम में गले के पीछे की हड्डी टूटने और दम घुटने से मौत की वजह सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रवि राय ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज थी, जिसे हत्या में तरमीम कर दी गई। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा की मौत खुदकुशी की ओर कर रही है इशारा। (file) - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस की जांच आत्महत्या की ओर
पुलिस की जांच में सिंचाई विभाग कर्मचारी की बेटी तान्या सिंह की मौत खुदकुशी की ओर जा रही है। पुलिस की जांच में हत्या का कोई तथ्य अब तक सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में चोट और दम घुटने की बात कही गई थी। पुलिस के मुताबिक, तान्या मूर्ति विसर्जन वाले पोखरे में जब कूदी थी तो उसके गर्दन की हड्डी टूटी होगी। फिर पानी की वजह से दम घुट जाने से उसकी मौत हो गई होगी।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
फोन पर 40 मिनट तक हुई थी दोस्त से बातचीत
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तान्या की कॉल डिटेल निकाली थी। पुलिस के मुताबिक, कॉल डिटेल को खंगाला गया तो पता चला कि एक दोस्त से वह लगातार बातचीत कर रही थी। करीब 40 मिनट तक एक दोस्त से बातचीत हुई थी। घटना वाले दिन दोस्त की लोकेशन खंगाला गया तो पता चला कि वह नैनीताल में था। इसके बाद पिता की लोकेशन भी खंगाली गई। भाई आदित्य प्रताप सिंह के पास तान्या ने हाथ के नस को काटने की कोशिश करते फोटो भी भेजी थी। पुलिस की जांच में सारे तथ्य खुदकुशी करने वाले ही सामने आए हैं। हालांकि पुलिस अभी खुदकुशी की वजह को नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तान्या नर्सिंग का डिप्लोमा कोर्स की थी। (File) - फोटो : अमर उजाला।
यह हुआ था
गोरखपुर में छह फरवरी को तान्या का शव गीडा इलाके के राजघाट पुल किनारे मूर्ति विसर्जन पोखरे में मिला था। कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज होने की वजह से केस को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया था। मूलत: बेलघाट क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी प्रेम नारायण सिंह सिंचाई विभाग में ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। परिवार के साथ बेतियाहाता में किराए के कमरे में रहते हैं। दो बेटी और एक बेटा में सबसे बड़ी तान्या थी। उसने गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग से नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स भी किया था। तीन फरवरी की दोपहर में दाउदपुर स्थित एक नर्सिंग होम में इंटरव्यू की बात कह कर वह घर से निकली। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों तलाश शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें