उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बड़ा ही दिलचस्प वाकया सामने आया है। यहां शादी के एक महीने के अंदर ही दुल्हन अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ 15 लाख रुपये के नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों को यह खबर लगते ही 112 नंबर पर सूचना दी गई। परिजनों ने राजघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यह घटना में क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर पटवारी टोला के रहने वाले मनीष कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामनाथ कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को गंगा कुशवाहा पुत्री स्वर्गीय भगवती कुशवाहा जाफरा बाजार थाना तिवारी जनपद गोरखपुर के रहने वाली युवती से हुई थी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी ...