sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रमोद यादव ने कहा कि शासन का पूरा जोर है कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। समूह की महिलाएं कोरोना संक्रमण काल में मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट आदि बनाई और उसका उपयोग भी हो रहा है। इन्हें बैंक सखी, बिजली बिल जमा करने, बिजली मीटर की रीडिंग पता करने, कोटे की दुकान चलाने और पोषाहार वितरण का काम भी सौंपा गया है। दो समूहों ने हर्बल गुलाल बनाने का काम शुरू किया है। इन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकारी विभागों के अलावा बाजारों में इनके जरिए तैयार हर्बल गुलाल की विक्री कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। नित नए आजीविका के साधन मुहैया करा कर समूह की महिलाओं का सशक्त बनाने की ओर कदम बढाया जा रहा है।