गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण का अभियान की गति तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को 85 बूथों पर 7566 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कुल 8500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। ऐसे में करीब 89 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
इसमें 6837 को पहली डोज, जबकि 729 को बूस्टर डोज लगाई गईं। बता दें, अब तक जिले के करीब एक लाख 30 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका हैं।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया की जिन लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई हैं और उनके प्रमाण पत्र पर 28 दिन की तिथि दी गई है। वह अब पांच से छह सप्ताह बाद दूसरा डोज लगवाने पहुंचे।
4 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्र सरकार की ओर से कोविशील्ड वैक्सीन पर नई गाइडलाइन आने के बाद दूसरे डोज के लिए पांच से छह सप्ताह का समय दिया जा रहा है। बता दें कि करीब 90 प्रतिशत लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। इनमें महज 15 से 20 प्रतिशत लोगों ने ही दूसरा डोज लगवा पाए हैं। करीब 80 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज अभी लगना है।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण से कोरोना से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसलिए जो लोग टीकारकण के लिए पात्र हैं वह टीका जरूर लगवाएं। यह पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है।