जाति धर्म से ऊपर उठकर पहले मंदिर फिर कोर्ट मैरिज करने वाले गुलरिहा इलाके के प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार को भटहट पुलिस चौकी पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि हमने शादी कर ली है, सुरक्षा दीजिए, वरना हम मारे जाएंगे। हमें घरवालों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस के अनुसार, युवक हिन्दू और युवती मुस्लिम है, लिहाजा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों को सुरक्षा दी जा रही है।