फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन स्पेशल: युवाओं ने साथियों से किया इजहार-ए-मोहब्बत, शहर में कुछ ऐसा दिखा नजारा

Fri, 14 Feb 2020 08:05 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट देते। - फोटो : अमर उजाला
शहर के युवाओं ने शुक्रवार को वैलेंटाइन डे उत्साह पूर्वक मनाया। सुबह से लेकर देर शाम तक तक इजहार ए मुहब्बत का दौरा चलता रहा। इजहार के बाद कइयों की मुहब्बत को मुकाम मिला तो कई के दिल टूटे। पार्क, रेस्टोरेंट और पिकनिक स्पॉट पर युवाओं की भीड़ लगी रही। कुछ ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल दिए तो कुछ ने गिफ्ट देकर अपने प्रेम को प्रगाढ़ बनाया।
विज्ञापन

2 of 5
वेलेंटाइन डे मनाते नवविवाहित जोड़े। - फोटो : अमर उजाला
शहर के रामगढ़ताल लेक व्यू प्वाइंट एवं जेट्टी पर नवविवाहित जोड़े नजर आए। कई तो अपने वेलेंटाइन के साथ सेल्फी लेते दिखाई पड़े। व्ही पार्क, रेल म्यूजियम, अंबेडकर पार्क, पंत पार्क आदि पिकनिक स्पॉट भी युवाओं को खूब भाया।
विज्ञापन

3 of 5
वैलेंटाइन डे मनाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पार्क के साथ ही शहर के मॉल भी युवाओं से गुलजार रहे। ओरियन मॉल, एडी मॉल, वीनस मॉल के साथ ही सिटी मॉल में बड़ी संख्या में युवा अपने साथियों के साथ पहुंचे और वैलेंटाइन डे मनाया। मॉल वालों ने भी इनके लिए विशेष इंतजाम किए थे।

4 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मॉल को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। वहीं रेस्टोरेंट और होटल में भी युवा अपने साथियोें के साथ पहुंच इजहार ए मोहब्बत किया। युवाओं के रंग में भंग न पड़े, इसके लिए पुलिस ने भी सख्त व्यवस्था की थी। मॉल, पार्कों व पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस के जवान व महिला पुलिस की सिपाही तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
खूब बिके गुलाब के फूल
वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट्स से ज्यादा फूलों का महत्व होता है। लाल गुलाब का प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में युवा फूल देकर अपने साथी से दिल की बात कहते हुए मुहब्बत का इजहार करते हैं। फूल व्यापारी समीर ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार अच्छा व्यापार हुआ है। शहर में लगभग 75 दुकानें फूल की लगाई गईं थी जहां से करीब 20 लाख रुपये के फूलों के बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें