martyred Vijay Maurya
- फोटो : अमर उजाला।
इस मौके पर शहीद के पैतृक गांव भटनी के छपिया जयदेव में सुबह से अधिकारियों-नेताओं का तांता लगा रहा। प्रतिमा और शहीद विजय की स्मृति में पार्क, उनके परिवार ने अपने खर्चे से अपनी जमीन पर बनवाया है। परिवार का कहना है कि शहादत के बाद प्रशासन ने पार्क बनवाने का वादा किया था, लेकिन जब छह महीने बाद तक किसी स्तर से कोई पहल नहीं हुई तो खुद ही पार्क बनवाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद, डीएम, एसपी के साथ क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटी रही।
डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र सहित जिले के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। सांसद ने कहा कि विजय कुमार मौर्य की शहादत को देश कभी भूल नहीं पाएगा। इस दौरान रामपुर कारखाना के विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ल, मानवेंद्र नाथ तिवारी, रामऔतार कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, विंदेश कुशवाहा, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।