फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से डॉक्टर भी हैरान: रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी फेफड़ों पर कहर ढा रहा वायरस

Fri, 23 Apr 2021 10:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock
कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप ने चिकित्सकों को हैरान कर दिया है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी वायरस फेफड़ों पर कहर ढा रहा है। ऐसे लोगों की सही स्थिति की जानकारी सीटी स्कैन कराने पर पता चल रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
डॉक्टरों का कहना है कि इस बार वायरस महज दो से तीन दिनों के अंदर फेफड़ों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा जा रहा है। फेफड़ों में पैच बन जा रहे हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि कई मामलों में बुखार, खांसी, सांस फूलने जैसी परेशानी होने के बाद भी एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, लेकिन मरीज की हालत नाजुक बनी रह रही है।

 

4 of 5
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कई मामलों में मरीज का ऑक्सीजन लेवल 80 के आसपास पहुंच जा रहा है। इस बीच सीटी स्कैन कराने पर वायरस के फैलाव का पता चल रहा है।  बीआरडी में ऐसे मरीजों की संख्या 50 से अधिक हैं, जिनकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई । लेकिन, उनके फेफड़ों में जबरदस्त संक्रमण है। इसकी वजह से ऑक्सीजन लेवल भी लगातार गिरता जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. अश्वनी मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।
तत्काल डॉक्टर की सलाह पर लें दवा
डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि अगर लक्षण कोविड के लग रहे हैं, लेकिन एंटीजन और आरटीपीसीआर से रिपोर्ट निगेटिव आ रही है तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें। ऐसी स्थिति में तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर कोविड संक्रमण में चलने वाली दवा लें। वरना दो से तीन दिनों के अंदर स्थिति बिगड़ सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें