फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मुंबई में फैल रहा है कोरोना, यहां गोरखपुर वासियों की हो रही जांच

Fri, 05 Mar 2021 08:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना मुंबई में फैल रहा है और गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच यहां से जाने वाले यात्रियों की हो रही है। वह भी तीन दिनों से बंद है। महाराष्ट्र समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार की ओर से जारी अलर्ट के बावजूद रेलवे स्टेशन पर जांच की यह हकीकत है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के मामले में भी यात्री और रेल प्रशासन दोनों आंखें मूंदे हुए हैं। मास्क लगाना बंद है, दो गज की दूरी का ध्यान किसी को नहीं है। अमर उजाला के संवाददाता ने कोरोना को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों और रेलवे स्टेशन पर की जा रही जांच की पड़ताल की।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
पड़ताल के दौरान पता चला कि तीन एंबुलेंस रोजाना एंटीजन किट से जांच करने जाती हैं। मुंबई से ट्रेन से आने वालों की जगह, यहां से जाने वाले यात्रियों की जांच होती है। वह भी बीते तीन दिनों से बंद है।

4 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्य प्रवेश द्वार पर बिना मास्क दिखे लोग
रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास ट्रेन के इंतजार में दूर-दराज से आए लोग बैठे थे। किसी ने मास्क नहीं लगाया था। दो गज की दूरी का भी पालन नहीं हो रहा था। जब यात्रियों से पूछा गया तो कुछ ने जेब से निकालकर मास्क लगा लिया। कुछ यात्री वहां से उठकर बाहर की ओर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना के मामले कम होने के कारण मोबाइल वैन को ग्रामीण क्षेत्रों में जांच के लिए भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की दूसरी टीम लगाई जाएगी। जो मुंबई व केरल से आने वाले यात्रियों की जांच करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें