कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि वैक्सीन को लेकर आए दिन लोगों के फोन आ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि वैक्सीन कब तक आएगा। लेकिन अब तक सरकार की ओर से वैक्सीन बेचने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में यह बता पाना मुश्किल है कि वैक्सीन भालोटिया में कब आएगा। बताया कि अगर सरकार वैक्सीन बेचने का फैसला करती है, तो 24 घंटे के अंदर वैक्सीन उपलब्ध करा दिया जाएगा।