कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
कोल्ड चेन प्वाइंट पर सुरक्षा के रहें पुख्ता इंतजाम
कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई-रन (पूर्वाभ्यास) की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की। बताया कि पांच जनवरी को कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले में छह केंद्रों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसमें तीन शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्र के हैं। उन्होंने कोल्ड चेन प्वाइंट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार को इन केंद्रों पर होगा ड्राई-रन
जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।