कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास।
- फोटो : अमर उजाला।
....और सीएमओ बोले, सिर में दर्द, और मिचली की समस्या है
केंद्र एक पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय 10.20 मिनट पर दोबारा पहुंचे। वैक्सीनेशन कक्ष में गए तो टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मी को बुलाया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी को न देख सीएमओ खुद टीका लगवाने बैठ गए। एएनएम शोभा सिंह ने उनका नाम, मोबाइल नंबर पूछा। जानकारी रजिस्टर में दर्ज करते हुए सांकेतिक रूप से इंट्रामस्कुलर ऑटो डिस्पोजल सिरिंज लगाया। वैक्सीन लगने के बाद वह 10:25 बजे प्रतीक्षालय रूम में गए। वहां महिला एसआईसी डॉ. माला सिन्हा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। पूर्वाभ्यास के क्रम में सीएमओ ने बताया कि सिर में दर्द, और मिचली की समस्या है। इस पर उन्हें 30 मिनट तक आराम करने की सलाह दी गई। करीब 20 मिनट आराम करने के बाद सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय के साथ खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने चले गए।