फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 32 बूथों पर 3632 ने लगवाया टीका, लोगों में दिखा उत्साह

Fri, 05 Mar 2021 09:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में आम लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्करों समेत कुल 3632 लोगों ने टीका लगवाया। गुरुवार को 32 बूथों पर 1060 आम लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 2572 स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज दी गई। लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिला। 3200 लक्ष्य के सापेक्ष 113.5 फीसदी टीकाकरण हुआ। दूसरी तरफ टीकाकरण की आपाधापी में बूथों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराया जा सका। लोग बिना मास्क और एक-दूसरे से सटे दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सभी बूथों पर टीकाकरण सुबह 10 बजे शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग बिना पंजीकरण कराए ही पहुंचे। उनका मौके पर पंजीकरण कर टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट ऑब्जर्वेशन कक्ष में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया। इस दौरान किसी को कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। तीसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों व 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला महिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला कुमारी सिन्हा ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुचारु रूप से टीकाकरण करने का निर्देश दिया। कहा कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों को टीका न लगाया जाए।

4 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
कोविन पोर्टल पर ऐसे कराएं पंजीकरण
कोविन पोर्टल पर कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने की सुविधा दे दी गई है। पोर्टल खोलने पर रजिस्टर योर सेल्फ पर क्लिक करना है। पोर्टल पर मोबाइल नंबर डालते ही एक ओटीपी आएगा। ओटीपी पोर्टल पर बने बाक्स में भरने पर एक पेज खुलेगा, उसमें पूछी गईं जानकारियां भरकर सबमिट करने के बाद पंजीकरण हो जाएगा। यदि अपने मोबाइल से ही किसी और का पंजीकरण कराना चाहते हैं तो एड मोर पर क्लिक करना होगा। एक मोबाइल से चार लोगों का पंजीकरण किया जा सकता है। आरोग्य सेतु एप पर भी यह सुविधा दे दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि हर जगह सुचारु रूप से टीकाकरण हुआ है। लक्ष्य से 13.5 प्रतिशत अधिक लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद किसी को दिक्कत नहीं हुई। जिले में लगाए जा रहे दोनों टीके पूरी तरह सुरक्षित व असरदार हैं। हर व्यक्ति को अपना पंजीकरण कराकर इसे लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें