फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, यहां देखें कुछ पुरानी झलकियां

Fri, 05 Mar 2021 09:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकलने वाली परंपरागत नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर में समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें शोभायात्रा की झलकियां...

 
विज्ञापन

2 of 5
भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख इंजीनियर अरुण प्रकाश मल्ल एवं समिति के मंत्री मनोज जालान ने बताया कि 29 मार्च को अबीर-गुलाल और रंगों के बीच शोभा यात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे घंटाघर से होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। फिर गीत और प्रार्थना होगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की महा आरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होंगे। शोभा यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होगी। कहा कि शोभायात्रा में नशा कर शामिल होना, नीला और काला रंग इस्तेमाल करना प्रतिबंधित रहेगा।

 

4 of 5
भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बीते साल को छोड़कर हर साल गोरखपुर में घंटाघर से होली के लिए रथ के साथ शोभायात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले हजारों की भीड़ एकत्रित हो जाती है। रथ पर ही अबीर, गुलाल के अलावा बाल्टी में रंग घोल कर रखा जाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कपड़ों के ऊपर से रेनकोट और आंख पर काला चश्मा पहनकर इसमें शामिल होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
परंपरागत रूप से रंगभरी होली का आगाज कुछ लोगों के रंग और अबीर लगाने के बाद शुरू होता है। कुछ भक्त सीएम योगी को अबीर, गुलाल लगाते हैं तो कुछ लोगों को वो खुद लगाते हैं। इसके बाद रथ यात्रा शुरू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें