फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले 20 लोगों की हो रही कोरोना जांच, वजह हैरान करने वाली

Thu, 05 Nov 2020 09:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बीच त्योहोरों को देखते हुए विभाग ने जांच की गति और तेज कर दी है। जहां पहले संक्रमितों के संपर्क में आने वालों में 10 लोगों की जांच की जाती थी। वहीं, अब यह संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। इसमें हल्के लक्षण वाले लोगों को भी शामिल किया गया है। विभाग का उद्देश्य है कि इससे संक्रमण की दूसरी फेज को भी रोका जा सकेगा।  
विज्ञापन

2 of 5
Covid 19 - फोटो : PTI
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना की रफ्तार अब बेहद कम हो गई है। संक्रमितों की संख्या 50 से नीचे आ गई है। जबकि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले जहां एक संक्रमित के संपर्क में आने पर 10 लोगों की जांच की जाती थी। वही अब यह संख्या 20 कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
covid-19 - फोटो : अमर उजाला।
कहा कि त्योहार की वजह से जांच का दायरा और बढ़ाया गया है। त्योहार में लोग लापरवाही न बरते इसलिए जांच की गति बढ़ाई गई है। जिन लोगों का नमूना लिया जा रहा है उन्हें एहतियात के तौर पर रिपोर्ट न आने तक होम आइसोलेट की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा हल्के लक्षण वाले मरीजों की भी जांच की जा रही है।

4 of 5
थर्मल स्क्रीनिंग करता सुरक्षा कर्मी। - फोटो : PTI
बताया कि एंटीजन किट से निगेटिव आने वाले 90 प्रतिशत लोग भी आरटीपीसीआर से निगेटिव आ रहे हैं। यह बेहद अच्छा है। इससे यह बात सामने आई है कि लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona - फोटो : PTI
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि जांच की संख्या बढ़ने से थोड़ी परेशानियां बढ़ी है। लेकिन इसके परिणाम बेहतर मिल रहे हैं। केस की संख्या कम हो गई है। यह बेहतर है। लेकिन अगर लोग लापरवाही बरतते है तो दूसरे फेज का खतरा ज्यादा खतरनाक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें