फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत : गोरखपुर में खत्म हुई कोरोना मरीजों की ये दवा, मुंहमांगी कीमत देने के बाद भी नहीं हो पा रहा जुगाड़

Sat, 17 Apr 2021 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
मेडिकल कॉलेज में खत्म हुआ रेमडेसिविर इंजेक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग कई गुना बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में करीब 600 वायल रेमडेसिविर की मांग रही। हर मरीज को करीब छह-छह वायल की जरूरत थी। लेकिन जिले के थोक विक्रेताओं को दो बार में कुल 240 वायल इंजेक्शन की खेप मिली।
विज्ञापन

2 of 5
रेमडीसीवीर इंजेक्शन - फोटो : amar ujala
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में इंजेक्शन का वितरण हुआ। इसके बावजूद पूरे दिन इंजेक्शन की डिमांड बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक दिव्य नगर स्थित एक युवक बीआरडी में भर्ती है। डॉक्टरों ने छह वायल रेमडेसिविर की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तीन वायल का किसी तरह इंतजाम हुआ है। लेकिन इसके तीन वायल अभी तक नहीं मिल सके हैं। ऐसे केवल एक दो मामले नहीं है। बल्कि सैकड़ों मरीजों को इंजेक्शन की दरकार है। लोग पैरवी तक करा रहे हैं, लेकिन उन्हें इंजेक्शन मिल नहीं पा रहा है।

4 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि रेमडेसिविर की किल्लत है। दवा मांग के मुताबिक नहीं मिल पा रही है। शनिवार को दवा की खेप आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री दिलीप सिंह ने बताया कि शनिवार को इंजेक्शन आने की उम्मीद है। इसके बाद काफी हद तक मरीजों को राहत मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें