फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: चार घंटे तक सड़क के किनारे तड़पता रहा कोरोना मरीज, नहीं मिले मददगार, चली गई जान

Sun, 25 Apr 2021 05:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण का भय ऐसा है कि बिहार के गोपालगंज के एक व्यक्ति की जान चली। वह तड़पता रहा लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। गोरखपुर के खोराबार के कुसम्ही बाजार नई बस्ती के पास सड़क के किनारे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में तड़पते देख सैकड़ों राहगीर गुजर गए, लेकिन कोरोना संक्रमण के डर से कोई मददगार नहीं बना। 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह वह करीब चार घंटे तक यूं ही तड़पता रहा। सूचना के बावजूद काफी देर बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो उसकी सांसें उखड़ चुकी थीं। मृतक की पहचान गोपालगंज बिहार के हथुआ थानाक्षेत्र के माड़िया छपरा निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
covid19 - फोटो : पीटीआई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह नौ बजे के करीब एक व्यक्ति को नई बाजार बस्ती रोड के किनारे पड़ा देखकर चर्चाएं होने लगी। पीड़ित बार-बार तबीयत खराब बताकर मदद की गुहार लगा रहा था। लेकिन कोरोना के डर से कोई उसके पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस बीच कुछ युवकों ने पुलिस को फोन करके पीड़ित की हालत के बारे में जानकारी दी। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
लोगों का कहना है कि काफी देर तक इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस बीच बार-बार कॉल करने पर करीब चार घंटे बाद जगदीशपुर चौकी से पुलिस वाले आए। लेकिन तब तक पीड़ित की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को मोर्चुरी पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि विनोद दिल्ली में नौकरी करता था। तबीयत खराब होने की वजह से घर लौट रहा था। गोरखपुर पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन से घरवालों को जानकारी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें