फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कोहराम: पहले से ज्यादा खतरनाक है नए स्ट्रेन का वायरस, डॉक्टर बोले- जान पर भारी पड़ सकती है लापरवाही

Thu, 08 Apr 2021 09:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। संक्रमित होने के कुछ समय के भीतर ही वायरस, मरीज के फेफड़ों को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दे रहा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 70 फीसदी कोविड मरीजों में यह दिक्कत देखने को मिली हैं। ऐसे में डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि लापरवाही न बरतें। ऐसा करते हैं तो जान भी जा सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. अश्वनी मिश्रा।(file) - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर डाल रहा है। फेफड़े कमजोर हो जाने से मरीजों में पल्मनरी फाइब्रोसिस की शिकायत ज्यादा देखने को मिली है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. अश्वनी ने बताया कि जांच में पता चला है कि संक्रमित होने के 24 से 48 घंटे के भीतर ही फेफड़ों के सिकुड़ने और सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ. मिश्रा ने कहा कि इलाज से ज्यादा बचाव बेहतर है। मास्क पहने, दो गज की दूरी के नियम का पालन करें और एक अंतराल पर हाथ जरूर धोते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें