फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का ग्रहण: दुल्हन है क्वारंटाइन, दूल्हे को नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, तीन दिन बाद होनी है शादी

Thu, 22 Apr 2021 09:01 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना के बढ़ते मामलों ने आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। किसी को किसी को शादी के लिए छुट्टी नहीं मिल रही तो किसी को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सामने आया है। यहां दूल्हे को घर आने के लिए ट्रेन का कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो दुल्हन घर पर क्वारंटाइन है। शादी में महज तीन दिन बचे हैं। ऐसे में दोनों ही परिवार के लोग परेशान हैं कि शादी हो तो कैसे?  
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
जानकारी के अनुसार, जिले के पिपराइच के रहने वाले श्याम और शालिनी की शादी 26 अप्रैल को होनी है। श्याम दिल्ली में नौकरी में करते हैं और शालिनी मुम्बई में। शालिनी बीते 18 अप्रैल को गोरखपुर पहुंच गईं। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वह सेल्फ क्वारंटाइन हो गईं हैं। उधर 18 अप्रैल से श्याम ट्रेन के टिकट के लिए परेशान हैं। उन्हें कंफर्म बर्थ ही नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
श्याम का कहना है कि बस में भीड़ की हालत देखते हुए इतने लंबे सफर का रिस्क लेने का साहस नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने कोरोना को देखते हुए रिश्तेदारों को तो शादी में आने से मना कर दिया है लेकिन वे शादी तय तारीख पर ही करेंगे। टिकट मिले या न मिले। भले ही दिल्ली से गोरखपुर तक बाइक से आना पड़े। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
श्याम ने बताया कि उन्हें ट्रेन में जगह नहीं मिली तो बाइक की टंकी फुल कराकर गोरखपुर के लिए निकल लूंगा। उन्होंने बताया कि बाइक से गोरखपुर आने में 20 घंटे लगेंगे। आने के बाद वह कोरोना की जांच कराएंगे और तय तारीख पर बिल्कुल सादे समारोह में शादी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इधर, शालिनी का कहना है कि वह क्वारंटाइन जरूर हैं लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं है। कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। श्याम आ जाएं तो निर्धारित समय पर सादे समारोह में दोनों विवाह करेंगे। उन लोगों की वजह से रिश्तेदारों-मित्रों को दिक्कत न हो इसलिए घर में ही 15 से 20 लोगों की उपस्थिति में शादी करने की योजना बनाई है। इससे कोविड प्रोटोकाल का पालन भी हो जाएगा और हमारी शादी भी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें