फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यहां 24 घंटे के अंदर जलाया गया 17 कोरोना संक्रमितों का शव, घाट का नजारा देख कांप गए लोग

Sun, 18 Apr 2021 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर के गोरक्षनाथ घाट पर कोरोना संक्रमितों का किया जा रहा है अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन पहले ही अलर्ट हो गया है। अभी तक गोरखपुर जिले में 380 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। गोरखपुर में गोरक्षनाथघाट पर कोरोना संक्रमितों का दाह संस्कार किया जा रहा है। इसे देखने के लिए राजघाट पुल और घाट के किनारे लोगों की भीड़ जुट जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक संक्रमितों की तस्वीर लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर राप्ती तट स्थित अंत्येष्टि स्थल और नगर निगम की ओर से बनाए गए घाट पर शनिवार को 17 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर निगम कर्मियों ने निर्धारित मानकों का पालन किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
पीपीई कीट पहनकर दाह संस्कार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमितों के दाह संस्कार के लिए मानक निर्धारित है। कोरोना संक्रमण से हुई मौत वाले शवों का दाह संस्कार के लिए कर्मियों को अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य है, लेकिन शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में कुछ कर्मी बिना पीपीई किट पहने ही शवों का दाह संस्कार करते नजर आए थे।

 

4 of 5
पीपीई कीट पहनकर दाह संस्कार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
मामला संज्ञान में आने के बाद मेयर सीताराम जायसवाल की हिदायत के बाद शनिवार को कोरोना की वजह से मृत व्यक्तियों के शवों के दाह संस्कार के लिए सभी कर्मियों ने मानक का पालन किया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि शनिवार को राप्ती तट किनारे बनाए गए अंत्येष्टि स्थलों पर 17 ऐसे शवों का दाह संस्कार किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुक्रवार को बिना पीपीई कीट पहने संक्रमित का शव शवदाह गृह में ले जाते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से हुई मौत वाले शवों के दाह संस्कार के लिए पांच लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को पीपीई किट उपलब्ध कराया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें