त्योहारों के बाद से ट्रेनों में इस कदर भीड़ हो रही है कि कुछ यात्री जनरल कोच में चढ़ने की भी हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए लंबी लाइनें लगी थीं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नौ पर आई, लोग सीट कब्जा करने के लिए दौड़ पड़े। जिन्हें सीट नहीं मिली, वे सामान रखने की जगह पर ही बैठ गए।
गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। छठ पर्व पर वह घर आए थे और बुधवार तक हर हाल में उन्हें वापस दिल्ली जाना था। किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिला, तो गोरखधाम एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे। जनरल टिकट ले लिया, जब कोच में पहुंचे तो सीटें फुल थीं। ऐसे में सामान रखने के लिए बने लगेज स्टैंड पर बैठ गए। बोले, अब तो सफर में हम ‘सामान’ बन गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ट्रेन में जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, त्योहारों के बाद से ट्रेनों में इस कदर भीड़ हो रही है कि कुछ यात्री जनरल कोच में चढ़ने की भी हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के लिए लंबी लाइनें लगी थीं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नौ पर आई, लोग सीट कब्जा करने के लिए दौड़ पड़े। जिन्हें सीट नहीं मिली, वे सामान रखने की जगह पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
रुस्तमपुर के सुशील पांडेय का कहना था कि यह यात्रा सांसत भरी है, लेकिन किसी भी तरह काम पर पहुंचने की मजबूरी है। गोरखधाम एक्सप्रेस जैसा ही नजारा सभी ट्रेनों में है।
4 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है।
कंफर्म टिकट वालों की भी सांसत
स्लीपर कोच में वैसे तो जिनके पास कन्फर्म टिकट है, उन्हें ही यात्रा करने की अनुमति है। लेकिन, बहुत सारे ऐसे यात्री भी कोच में चढ़ रहे हैं, जिनके पास वेटिंग टिकट है। ऐसे में महीनों पहले कन्फर्म टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की सांसत हो रही है।