गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
चुनाव प्रचार के बाद चार दिनों के गोरखपुर प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना होने के लिए बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे महाराणा प्रताप पालीटेक्निक कैंपस में स्थायी रूप से बने हैलीपैड पर पहुंचे। वहां पहले से ही 18-20 की संख्या में छोटे- छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे थे।