फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी बोले- अनुसूचित जाति के छात्रावास की संख्या कई गुणा बढ़ी

Sun, 09 Feb 2020 08:33 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर पहुंच शीश नवाया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अलवापुर सूरजकुंड स्थित संत रविदास के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संत रविदास की मूर्ति को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया, फिर उनके समक्ष शीश नवाया। मंदिर परिसर में स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा और डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प भी अर्पित किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार संत रविदास मंदिर जाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ भी संत रविदास मंदिर जाकर पूजा-पाठ करते थे। 
विज्ञापन

गरीबों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही रविदास समिति

2 of 5
संत रविदास मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि संत रविदास जैसे संतों ने सनातन धर्म की परंपरा को अपनी साधाना व अपनी तपस्या से मजबूती दी। मंदिर की व्यवस्था अच्छी हो, इसके लिए उनके गुरुदेव हमेशा प्रेरित करते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले साल यहां आए थे, तब मंदिर की हालत बहुत ही खस्ता थी। वह इसके पहले सांसद के तौर पर भी यहां आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर पहुंच शीश नवाया। - फोटो : अमर उजाला
इस मंदिर के सुंदरीकरण और बेहतरी के लिए 50.78 लाख की धनराशि दी। संत रविदास समिति के नेतृत्व में मंदिर के लिए बहुत ही बेहतर ढंग से कार्य किया गया है। कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय धर्मेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, रमेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिन्हा, रामबड़ाई भास्कार, देवेश श्रीवास्तव, सहित अन्य कई लोग थे।

4 of 5
संत रविदास मंदिर परिसर में बच्चों से बात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास समिति नए प्रतिमान स्थापित करते हुए गरीब बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। वह इसके लिए पूरा सहयोग करेंगे। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद अनुसूचित जाति के छात्रावास की संख्या कई गुना बढ़ाया गया है। 26 जनवरी को 56 लाख अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के  छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उनके खाते में भेजी गई। यह पिछले साल की तुलना में 10 लाख अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुस्तक का विमोचन करते सीएम योगी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने किया पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री ने  संत रविदास पर सूरज कुमार भारती द्वारा लिखित पुस्तक संत शिरोमणि गुरु रविदास ‘परंपरा एवं विचार ’ का विमोचन किया। पुस्तक संत परंपरा एवं रविदास की परंपरा को प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक में संत रविदास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें