फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: सीएम योगी ने गोरखपुर में नाइट कर्फ्यू को लेकर कही ये बात, जानिए कब से होगा लागू

Sat, 10 Apr 2021 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सभागार में कोरोना नियंत्रण के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीएम के विजयेंद्र पांडियन को निर्देश दिया है कि एक से दो दिनों के अंदर नाइट कर्फ्यू पर फैसला लें। इसके बाद डीएम ने 11 से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू  लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने कहा कि एक व्यक्ति के संक्रमित होने पर उसके संपर्क में आने वाले 25 लोगों की जांच हर हाल में कराई जाए, जिससे कि संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम ने कहा कि मांगलिक कार्यों के लिए रात 10 बजे तक आयोजन की अनुमति दी जाए। रात में 10 बजे के बाद कोई कार्यक्रम न हो। सीएम ने आरटीपीसीआर जांच पर ज्यादा जोर देने की बात कही। सीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

4 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में मौजूदा समय में 56 सेंटरों पर कोरोना जांच की जा रही है। प्रतिदिन छह हजार नमूनों की जांच की जा रही है। वैक्सीन के इंतजाम पर बताया कि 50 हजार डोज जिले को मिल चुके हैं। वैक्सीन की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
बैठक में कमिश्नर, डीएम, सीडीओ, सीएमओ समेत मंडलीय और जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम जिले में कोविड-19 के संक्रमण के बीच चल रही गेहूं खरीद की भी समीक्षा किए। सीएम ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां के इंतजाम का जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें