फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास व गोरखनाथ मंदिर की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, खुफिया एजेंसी ने दिया खास सुझाव

Thu, 16 Jul 2020 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित मुख्यमंत्री आवास व गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर समीक्षा की गई है। फैसला हुआ है कि परिसर में मोबाइल वॉच टावर के अलावा बैरियर व सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को पुलिस लाइंस में इसे लेकर सुरक्षा समिति की बैठक की गई है जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। सीआईएसएफ द्वारा तैयार सुरक्षा प्लान पर चर्चा के बाद खुफिया एजेंसी ने भी कई सुरक्षा सुझाव साझा किए जिस पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने करीब छह माह पहले गोरखनाथ मंदिर के साथ ही परिसर में स्थित मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा-व्यवस्था की पड़ताल की थी। तभी सुरक्षा बल ने कई बिंदुओं पर बदलाव का प्लान तैयार किया था।

4 of 5
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को एसएसपी की अगुवाई में पुलिस लाइन में बैठक की गई जिसमें लखनऊ से भी टीम आई थी। सुरक्षा मुख्यालय, जिला प्रशासन, आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) व एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) के अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद परिसर में मोबाइल वॉच टॉवर, बैरियर और सीसी कैमरे बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक कर गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया। सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जाएगा। बैठक में सुरक्षा मुख्यालय, खुफिया एजेंसी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें