फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, बाबा के किए दर्शन, देखिए तस्वीरें

Sat, 28 Dec 2019 06:52 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। यहां उन्होंने राजकीय जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर के परिसर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने पहले महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए। वहीं बाद में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज व दिग्विजय नाथ महाराज के दर्शन भी किए। इस दौरान काफी संख्या में मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने के लिए बहुत से लोग बाहर इंतजार कर रहे थे। ऊपर अपने कक्ष में जाकर भोजन करने के बाद योगी थोड़ी देर बाद जब नीचे आए तो बाहर से आए चार पांच लोगों से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर वहां पहुंचे पर्यटन अधिकारी से विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद गोरक्षनाथ मंदिर की तरफ से बन रहे मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने चले गए। वहां से लौटने बाद उन्होंने अधिकारियों संग बैठक की। इसके अलावा उन्होंने एमपी शिक्षा परिषद की बैठक भी की।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री जनसुनवाई भी कर सकते हैं। सुबह 11 से 12 बजे तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित नाबार्ड किसान सम्मान समारोह एवं किसानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

4 of 5
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में लोकार्पण वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं...
कुसुम्ही-पिपराइच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 16.27 करोड़
पिपराइच-बरगदही मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 18.57 करोड़
सोनबरसा पिपराईच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 19.58 करोड़
पीपीगंज-मखनहा-मछरियाघाट-सरहरी-महराजगंज चौराहा तक मार्ग निर्माण: 23.19 करोड़
जुबली इंटर कॉलेज में छात्रावास, स्टॉफ भवन, शौचालय आदि का निर्माण: 7.62 करोड़
नवीन संकेत राजकीय मूकबधिर बालिका इंटर कॉलेज दौलतपुर का निर्माण: 11.36 करोड़
बांसगांव के ठठउर में समयमाता मंदिर का पर्यटन विकास: 1.16 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में शिलान्यास वाली कुछ प्रमुख परियोजनाएं-
बांसगांव-माल्हनपार-उरूवां 8.200 किमी सड़क निर्माण: 14.73 करोड़
नई बाजार बोहावार मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत: 14.47 करोड़
गोरखपुर में वीवीपैड के भंडारण के लिए गोदाम का निर्माण: 2.32 करोड़
राजकीय मूक बधिर विद्यालय गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल भवन का निर्माण: 4.23 करोड़
स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज गोरखपुर के विद्यालय एवं हॉस्टल एवं कार्मिक आवास: 8.81 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें