गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे. रविंद्र गौड, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीएम कैंप कार्यालय के ओएसडी मोतीलाल सिंह, अजय सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
मां को भरोसा दिलाया, बच्चों को किया दुलार
हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में महिलाओं के साथ उनकी गोद में छोटे बच्चों को देख मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने पहले महिलाओं की फरियाद सुनीं और जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। फिर, बच्चों के लिए चाकलेट मंगाकर उन्हें खिलाया। बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर उन्हें दुलारा, उनके नाम पूछे। एक मां की गोद में साल भर की बिटिया को देख मुख्यमंत्री ने खुद रैपर फाड़कर उसे अपने हाथों से चाकलेट खिलाया।