जनता दरबार में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी में मुख्यमंत्री द्वारा इलाज में भरपूर मदद देने की ख्याति दूर दूर तक है। इसकी एक झलक सोमवार को जनता दर्शन में भी देखने को मिली। बिहार से एक महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची थी। उन्होंने इत्मीनान से महिला की समस्या सुनीं। पूछा, क्या बिहार में उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। महिला द्वारा नहीं में जवाब देने पर उन्होंने उसका आवेदन अधिकारियों को हस्तगत करते हुए नियमानुसार करवाई करने को कहा।