फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, शिवमय हुआ पूरा शहर, देखें तस्वीरें

Fri, 21 Feb 2020 07:05 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
Mahashivratri gkp - फोटो : अमर उजाला।
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी। हल्की बूंदा बांदी के बीच मंदिरों में न तो हर हर महादेव की गूंज थमी और न ही जलाभिषेक की जलधार टूटी। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार, बेर, गन्ना, पुष्पांजलि अर्पित की गई। घंटे घड़ियाल की गूंज एवं हर हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिवरात्रि का पर्व मनाया। पूजन अर्चन के बाद लोगों ने मेले का भी लुत्फ उठाया।


 
विज्ञापन

2 of 6
Mahashivratri gkp - फोटो : अमर उजाला।
महाशिवरात्रि पर बोल बम का मंत्र बुदबुदाते हुए सड़कों पर तड़के ही बउरहवा बाबा के बहुरूप दिखे। मंदिरों में गौरी-महेश जैसी जुगलबंदी दिखाते हुए कई जोड़े स्तुति करते नजर आए तो कई श्रद्धालु पूजा-पाठ के दौरान भोले के भक्तों की मदद करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 6
Mahashivratri gkp - फोटो : अमर उजाला।
शहर के महादेव झारखंडी, गोरखनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर, बगहा बाबा मंदिर, छोटेकाजीपुर स्थित शिव मंदिर, धर्मशाला शिव मंदिर, जटाशंकर मंदिर, शिव मंदिर सूरजकुंड, मुंजेश्वरनाथ मंदिर, सती माता मंदिर, शिव मंदिर भरवलिया, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, शिवपुरी शिव मंदिर, बड़े काजीपुर स्थित शिव मंदिर, मेडिकल रोड स्थित शिव मंदिर आदि के दरवाजे ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहले से कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का बेलपत्र, धतूरा, गन्ना, भांग, अक्षत आदि के साथ जलाभिषेक किया। पूरे दिन इन मंदिरों के घंटे और नगाड़े बजते रहे।

4 of 6
Mahashivratri gkp - फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों में श्रद्धालुओं का अत्यधिक जमावड़े से कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए बैरीकेडिंग भी कराई गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने मंदिर परिसर में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। बच्चों ने खिलौने, गुब्बारे आदि खरीदकर, मिकी मॉउस के साथ मस्ती की और झूले का आनंद भी उठाया। कई ने चाट-पकौड़े का भी स्वाद लिया।
विज्ञापन

5 of 6
Mahashivratri gkp - फोटो : अमर उजाला।
बर्फ के शिवलिंग को देखने के लिए उमड़ी भीड़
प्राचीन शिव मंदिर इस्माइलपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने बाबा को जल और दूध चढ़ाने के लिए भोर से ही लाइन लगा कर भोले बाबा को जल और दूध चढ़ाया। वहीं मंदिर में बर्फ से बनाए गए शिव लिंग को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु बाबा को जल चढ़ाकर बर्फ के शिव लिंग दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
प्रसाद का हुआ वितरण
शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की गई थी। श्री श्री शिव दरबार सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर मुख्य डाकघर स्थित शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर टीएन शर्मा, महेश शर्मा, संतोष पांडेय, मनोज गुप्ता, गणेश, पप्पू, त्रिलोकी, रविंद्र, दीपू मिश्रा, ऋषि, शिवनाथ, अशोक वर्मा, चंदन मिश्रा, गोली, मंटू, धीरेंद्र, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें