फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: खास तरीके से दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, राष्ट्रपति-पीएम को देंगे अनूठा तोहफा

Thu, 12 Nov 2020 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की जिस टोकरी में विभिन्न जिलों के उत्पादों को सजाकर प्रधानमंत्री और गणमान्य व्यक्तियों को मुख्यमंत्री भेंट करेंगे उसमें गोरखपुर के विश्राम प्रजापति की बनाई मूर्तियां भी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
एक जिला एक उत्पाद - फोटो : अमर उजाला।
इस दिवाली ओडीओपी के उत्पादों की ब्रांडिंग और मजबूत होने जा रही है। योगी सरकार की ओर से ओडीओपी गिफ्ट बास्केट तैयार कराया गया है, जिसमें इन अनुपम उत्पादों को एक पैकेजिंग में समाहित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों समेत चुनिंदा शख्सियतों को उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
एक जिला एक उत्पाद - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आत्मसात करते हुए सीएम योगी ने हर जिले के विशेष उत्पादों को ओडीओपी के रूप में शामिल किया है। इनको ओडीओपी मार्ट के रूप में वैश्विक पहचान भी दी जा चुकी है।

 

4 of 5
एक जिला एक उत्पाद - फोटो : अमर उजाला।
इसी क्रम में गोरखपुर से टेराकोटा शिल्पकार विश्राम प्रजापति द्वारा बनाई गई लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां शासन को भेजी गई हैं। उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि 6-6 इंच की लक्ष्मी गणेश की 25 सेट मूर्तियां शासन को भेज दी गई हैं। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों को दिए जाने वाली ओडीओपी किट में इन मूर्तियों को शामिल किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक जिला एक उत्पाद - फोटो : अमर उजाला।
यह ओडीओपी उत्पाद शामिल हैं गिफ्ट बास्केट में
  • गोरखपुर      टेराकोटा शिल्प के गणेश लक्ष्मी व दीये
  • सिद्धार्थनगर  कालानमक चावल
  • लखनऊ      चिकन का कुर्ता
  • वाराणसी     सिल्क का स्टोल
  • मुरादाबाद    ब्रास बाउल
  • आगरा        मार्बल का टी कोस्टर
  • आजमगढ़   ब्लैक पॉटरी का फूलदान
  • सहारनपुर   लकड़ी का पेन स्टैंड
  • प्रतापगढ़    आंवला
  • कन्नौज       इत्र
  • मुजफ्फरनगर  गुड़
  • चंदौली        जरी जरदोजी से बना डिजाइन
  • प्रयागराज    बास्केट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें