फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: बिना बताए घर से गोरखपुर आ गए थे सीएम योगी, छह महीने बाद बहन ने ऐसे खोज निकाला था पता

Fri, 05 Jun 2020 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी और उनके पिता। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) जन्मदिन है। शहर में लोग अपने-अपने तरीके से इसे मना रहे हैं लेकिन सीएम योगी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। आज हम आपको  इनके बारे में एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी का परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
बात 1992 की है, जब अजय सिंह बिष्ट (अब महंत योगी) ने अपनी मां से गोरखपुर जाने की बात कही और घर से चल दिए। उस समय मां ने सोचा था कि बेटा शायद नौकरी के लिए जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी बनने के बाद पहली बार अपने गांव जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी को अपने गांव पंचूर से गोरखपुर के लिए निकले लगभग छह महीने से अधिक का समय हो गया, लेकिन उन्होंने घरवालों से कभी संपर्क नहीं किया। इस बात को लेकर पिता आनंद सिंह बिष्ट परेशान हो गए।

4 of 5
cm yogi old photos - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी की बड़ी बहन पुष्पा शादी के बाद दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने अखबार में योगी के गोरक्षपीठ के महंत का उत्तराधिकारी बनने की खबर पढ़ी थी। उन्होंने अपने पिता से कहा कि आप गोरखनाथ मंदिर जाइए, वहां आपको सारी सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता - फोटो : amar ujala
सीएम योगी के पिता जब गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे तो सीएम योगी को संन्यासी के वेष में देखकर चौंक गए थे। जब उन्होंने सीएम योगी को घर वापस चलने की बात कही तो महंत अवैद्यनाथ ने कहा कि आप के चार पुत्र हैं। एक को समाज सेवा के लिए नहीं दे सकते हैं। योगी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वह जब चाहें, आप लोगों के पास जा सकते हैं। आप भी जब चाहें मंदिर आ सकते हैं। आपका सदैव स्वागत होगा। इसके बाद सीएम योगी के पिता बेफ्रिक होकर घर लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें