फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: चंद्रग्रहण के बाद इस उपाय से दूर होगी धन की समस्या, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 05 Jun 2020 04:10 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Lunar Eclipse - फोटो : ANI
5 जून शुक्रवार यानि आज साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले 10 जनवरी को चंद्रग्रहण लगा था। ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार इस उपाय से लोगों की धन से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है।

विज्ञापन

2 of 5
lunar eclipse
पंडित शरद चंद मिश्र ने बताया कि चंद्र ग्रहण के अगले दिन सुबह जल्दी उठें और सभी नित्य कर्म करने के बाद लाल रंग का रेशमी कपड़ा लें। इस लाल कपड़े में पीले चावल के 21 अखंडित दानें रखें। ध्यान रहे कोई टूटा हुआ दाना न हो। चावल को हल्दी से रंग लें। उन दानों को कपड़े में बांध लें। अब माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक चौकी बनाएं और उस पर यह लाल कपड़े में बंधे चावल भी रखें। इसके बाद उनकी नियमपूर्वक पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 5
Lunar Eclipse - फोटो : ani
पूजन के बाद यह लाल कपड़े में बंधे चावल अपने पर्स में छिपाकर रख लें। इस उपाय से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी सभी रुकावटें दूर होंगी। श्वेत वस्तुओं के स्वामी चंद्रदेवता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद चावल, चीनी, चांदी सरीखी श्वेत वस्तुओं का दान करने से भी दानकर्त्ता के धनधान्य में वृद्धि होगी।

4 of 5
Lunar Eclipse
दूर होगा पितृदोष
पंडित नरेंद्र ओझा और राकेश पांडेय ने कहा कि कई बार पितृदोष के कारण हमारे कार्यों में बाधा आने लगती है, ऐसे में चंद्रग्रहण के बाद इस उपाय को करके पितृदोष दूर किया जा सकता है। चंद्रग्रहण के बाद पितृदोष दूर करने के लिए चावल की खीर और रोटी कौवों को खिलाएं। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलेगा और आपको रुके हुए काम बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lunar eclipse - फोटो : पीटीआई
पितरों की कृपा से ही धन संबंधी कार्यों में भी विशेष सफलता प्राप्त होती है। हर माह की अमावस्या को खीर बनाकर ब्राह्मण को भोजन के साथ खिलाने पर पुण्य प्राप्ति होती है। जीवन से अस्थिरताएं दूर होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें