छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में हर तरफ भीड़ और हलचल का माहौल देखने को मिल रहा है। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार से हो गई। वहीं घरों में माताओं ने आज सुबह से छठ पर्व का उपवास शुरू कर दिया। शुक्रवार को अस्ताचल और शनिवार को उदयाचल भास्कर को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। इस बीच छठ पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल दिख रही है। प्रमुख बाजार छठ के सामानों से पटे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं छठ व्रत की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 8
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन बुधवार को माताओं ने सुबह जलाशयों में स्नान के बाद शाम को कद्दू चावल पकाकर खाया। नहाय खाय के दौरान कई परिवारों में छठ गीत गाये गए। वहीं माताओं ने आज खरना के साथ छठ व्रत शुरू किया। श्रद्धा में डूबी माताएं त्योहार की तैयारी में जुटी हैं। बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है। छठ घाटों पर भी चहल-पहल दिख रही है। श्रद्धालुओं के साथ नगर निगम की टीम और स्वयं सेवक घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हैं। शहर के सूर्यकुंड धाम, गोरखनाथ, महेसरा घाट, राजघाट, तकिया घाट, रामगढ़ ताल आदि स्थानों में बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा की वेदी बनाते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 8
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
तैयार हुए अस्थायी घाट
शहर की बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट, इंजीनियरिंग कॉलेज, शाहपुर, विष्णुपुरम, रुस्तमपुर, गीता वाटिका, राप्तीनगर, जाफरा बाजार, भेड़ियागढ़ आदि इलाकों में लोगों ने घरों के आगे अस्थायी घाट बनाकर तैयार किए हैं। कुछ लोगों ने घर के पास छोटा सा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर लिया है। शुक्रवार शाम व्रती महिलाएं छोटे से अस्थायी घाटों से अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। ऐसे में व्रती महिलाओं के परिवार वाले अस्थायी घाटों की सजावट में व्यस्त हैं।
4 of 8
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
कोसी भरने की भी तैयारी शुरू
घर में किसी मांगलिक आयोजन या किसी मनौती के पूरा होने के बाद छठ पर कोसी भरी जाती है। शहर के विभिन्न मोहल्लों के घरों में कोसी भरने की तैयारी है। इसे लेकर इन परिवारों में जोरों से तैयारी चल रही है। घर पर कोसी भरने में उपयोग में लाया जाने वाला दउरा, सुपली, मिट्टी का हाथी, कलश, दीये, गन्ना आदि सामान जुटाने में लोग लगे हैं। घर की साफ-सफाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 8
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
बाजारों में रौनक
शहर के आर्यनगर, घंटाघर, मोहद्दीपुर, धर्मशाला बाजार, गोरखनाथ, बेतियाहाता, असुरन चौक, रेती रोड, नौसड़ सहित महेवा थोक मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी। सभी सामान सामान्य दामों पर मिल रहे हैं, लेकिन दउरा और सुपली के दामों में बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन
6 of 8
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खरना आज
व्रती महिलाओं ने आज निर्जल व्रत रखा है। शाम को स्वच्छता से धुले स्थान पर चूल्हे को स्थापित कर अक्षत धूप, दीप और सिंदूर से उसकी पूजा करेंगी। इसके बाद प्रसाद के लिए रखे गए आटे से रोटी और साठी के चावल का खीर बनाएंगी। इसके बाद खरना किया जाएगा। यही रोटी और खीर खाने के बाद छठ व्रत शुरू हो जाएगा, जो शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होगा।
विज्ञापन
7 of 8
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि 30 सालों से छठ व्रत कर रही हूं। संतान की प्राप्ति के लिए छठ माता से मन्नत मांगी थी। मां के आशीर्वाद से मेरी गोद भर गई। मन्नत पूरी होने के बाद से ही छठ का उपवास शुरू किया, जो आगे भी जारी रहेगा।
नमृता मिश्रा ने बताया कि मां को व्रत रखते देखे मेरा भी मन छठ व्रत करने का हुआ। मेरी शादी नहीं हुई है, लेकिन मैं सात सालों से छठ व्रत करती हूं। मां से मन्नत मांगी है कि वह जल्द से जल्द मुझे सरकारी नौकरी दिला दें।
पूजा शर्मा ने बताया कि पिछले 12 सालों से छठ व्रत कर रही हूं। छठ माता में मेरी गहरी आस्था है। मन से आज तक जो मन्नत मांगी वह पूरी की है। जबतक शक्ति रहेगी छठ व्रत करती रहूंगी।
अन्जू रानी सिंह ने बताया कि मन्नत पूरी होने के बाद 30 साल पहले छठ व्रत करना शुरू किया। माता के प्रति गहरी आस्था है। परिवार के लोग मेरे व्रत में साथ देते हैं। जब तक शरीर साथ देगा यह व्रत करती रहूंगी।