फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमा की खूबसूरती पर लगा रहा बादलों का ग्रहण, नहीं दिखा चंद्रग्रहण

Sat, 06 Jun 2020 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रमा - फोटो : Social media
खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को लगे साल के दूसरे चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा की खूबसूरती पर बादलों का ग्रहण लगा रहा। इससे शहरवासियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

2 of 5
चंद्रग्रहण - फोटो : ANI
देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य चंद्रग्रहण से अलग इस उपच्छाया चंद्रग्रहण का लोगों ने लुत्फ उठाया। ग्रहण के दौरान कोई धार्मिक पाबंदी न होने की वजह से केवल खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ये कौतूहल का विषय था, मगर बरसात ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala
उपच्छाया चंद्रग्रहण की शुरूआत रात 11:23 बजे शुरू हुई। जो देर रात 2:34 बजे तक जारी रही। तीन घंटे 18 मिनट के उपच्छाया चंद्रग्रहण के दौरान रात 12:54 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर रहा।

4 of 5
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस स्थिति में चांद पर धुंधली सी परत नजर आती है। चांद के आकार पर कोई असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lunar eclipse - फोटो : Social media
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि ये साल का दूसरा चंद्रगहण था, तीसरा चंद्रग्रहण 5 जुलाई को लगेगा। इसी महीने 21 जून को सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें