फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल पर लड़की की कॉल आई... तुरंत घर से निकल गया था विशाल; 20 मिस कॉल और चैटिंग भी मिली; युवक की हत्या

Thu, 25 Dec 2025 04:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के सहजनवां में कारपेंटर की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर संघर्ष और पैरों के निशान मिले हैं। पुलिस ने युवती और उसके दो परिजनों को हिरासत में लिया है। कारपेंटर डेढ़ महीने पहले ही पिता की मौत के बाद मुंबई से घर आया था।
विज्ञापन
1 of 13
मृतक विशाल यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया कोल-कटाई टीकर मार्ग पर कुआवल कला गांव निवासी विशाल यादव (35) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। मौके पर कीचड़ में संघर्ष और कई लोगों के पैरों के निशान भी देखे गए। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय नाराज लोगों ने भीटी रावत चौराहे पर गोरखपुर-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया।

लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हटवाया, लेकिन शाम को लोग फिर से धरने पर बैठ गए थे। देर रात पुलिस ने मृतक की मां शकुंतला की तहरीर पर गांव के पिता-पुत्र व बेटी के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
 
विज्ञापन

2 of 13
मृतक विकास यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुआवल कला गांव निवासी श्रीप्रकाश यादव का बेटा विशाल यादव पेशे से कारपेंटर था। डेढ़ महीने पहले पिता की मौत के बाद वह मुंबई से घर आया था। मंगलवार रात उसके मोबाइल पर एक लड़की की कॉल आई। वह घर से सिर्फ पांच मिनट में आने की बात कहते हुए बाहर निकला लेकिन लौटा नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान उनकी नजर गेहूं के खेत में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

3 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फॉरेंसिक टीम को खेत में संघर्ष के निशान और सड़क पर लाल रंग का रूमाल व एक हवाई चप्पल भी बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल और बाइक की चाबी भी कब्जे में ली। पुलिस मामले में एक युवती और उसके दो परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

4 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल के मोबाइल पर मिले 20 मिस कॉल
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया कोल कटाई टीकर मार्ग पर विशाल यादव का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मां शकुंतला ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे वह भोजन बना रही थीं। इसी दौरान विशाल के मोबाइल पर एक लड़की की कॉल आई। वह तुंरत ही घर से निकला और कहा कि थोड़ी देर में वह लौट आएगा। लेकिन रातभर वापस नहीं आया। सुबह शव मिलने की सूचना मिली। मामले में गांव के पिता-पुत्र व बेटी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन

5 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल का परिवार पहले ही दुखों से घिरा हुआ था। उसके पिता की मौत 19 सितंबर को हुई थी और दाह संस्कार के लिए विशाल मुंबई से गांव लौटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की मौत का शोक उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। मां को पैर में बीमारी है। मां शकुंतला के अनुसार, मंगलवार रात कॉल आने के बाद विशाल अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर निकला। बुधवार सुबह उसके घर से पांच सौ मीटर दूर जोगियाखोर सिवान के गेहूं के खेत में शव मिला। शव के पास संघर्ष के निशान और मिट्टी के कीचड़ में सने कपड़े यह साफ बता रहे थे कि विशाल ने जान बचाने के लिए काफी कोशिश की। खेत में पड़ा लाल रंग का गमछा और एक हवाई चप्पल उनकी अंतिम लड़ाई के गवाह बन गए। शव कीचड़ में सने होने के चलते मुंह धुलने पर पहचान उसकी हुई। वहीं ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग में विशाल की हत्या होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

6 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम के प्रति था गहरा क्रेज
ग्रामीणों ने बताया कि विशाल का जिम के प्रति गहरा क्रेज था। स्वास्थ्य और फिटनेस उनके जीवन का हिस्सा था। मुंबई में रहते हुए वह अक्सर व्यस्त दिनचर्या के बीच भी जिम जाकर अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखता था।
विज्ञापन

7 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिलनसार और मददगार था विशाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि विशाल हमेशा मिलनसार और मददगार था। गांव के लोग उनकी ईमानदारी और मेहनत की तारीफ करते हैं। उसकी मौत ने सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।
 

8 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल के मोबाइल पर मिले 20 मिस कॉल, युवती से बातचीत और चैटिंग के साक्ष्य
विशाल के मोबाइल फोन में एक युवती से घटना की रात 10 बजे तक बातचीत और चैटिंग के साक्ष्य भी मिले हैं। इसके अलावा विशाल के मोबाइल फोन पर 20 मिस काल भी मिले हैं। यह नंबर विशाल के पड़ोसी का था। विशाल का गांव की युवती से डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता की मौत पर घर आने के बाद दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। मंगलवार रात में भी विशाल की उससे बात हुई।

9 of 13
मृतक विशाल यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि रात में विशाल युवती से मिलने की जिद कर रहा था। लेकिन युवती लगातार उसे मना कर रही थी। घर से निकला तो एक जगह पर युवती को फोन किया। लेकिन अचानक शोर के साथ फोन कट गया। इस दौरान विशाल ने अपने पड़ोस के युवक को फोन किया था। बातचीत में पड़ोसी ने बताया कि वह जन्मतिथि पार्टी में है। खाली होकर बात करता है। इसके बाद जब उसने विशाल के मोबाइल पर फोन किया तो नहीं उठा। इसके पूर्व जो भी नंबर मिले हैं वह युवती के हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
 

10 of 13
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल की शादी को लेकर चल रही थी बातचीत
विशाल के अलावा घर पर उसकी मां शकुंतला देवी और छोटा भाई था। पिता की मौत के बाद रिश्तेदारों की ओर से विशाल की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। लड़की को देखने का कार्यक्रम भी हो चुका था। विशाल के मुंबई से लौटने के बाद उसकी शादी करने की बात हुई थी। इधर, मां शकुंतला ने बताया कि बृहस्पतिवार को विशाल का दाहसंस्कार किया जाएगा। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।
 

11 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को भी हाईवे किया जाम, मुआवजे की भी मांग
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय नाराज लोगों ने भीटी चौराहे पर गोरखपुर-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। करीब 25 मिनट तक पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को हटाया, लेकिन शाम में लोग फिर से धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की गहन जांच की जाए और आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाए। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें हटाया। मौके पर सहजनवां, गीडा और हरपुर बुदहट पुलिस मौजूद रही।

12 of 13
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र और गीडा सीओ कमलेश प्रताप सिंह ने लोगों का समझा बुझाकर मामला शांत कराया। विशाल की मां शकुंतला देवी ने बताया कि विशाल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मुंबई में कारपेंटर का काम करता था, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। दो दिन बाद मुंबई लौटने की तैयारी कर रहा था लेकिन बुधवार सुबह उसका शव खेत में पेट के सहारे घुटनों के बल पड़ा मिला।
विज्ञापन

13 of 13
मृतक विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक की मां की तहरीर पर गांव के पिता-पुत्र व बेटी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जाम लगाए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया। घटना स्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई चल रही है। काॅल डिटेल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें