नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन में हुनर का परचम लहराया है। शहर के यशराज सिंह और चेतन चौरसिया ने 99.86 परसेंटाइल हासिल कर सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले टॉप पांच मेधावियों की सूची में नाम दर्ज कराया है। वहीं आर्यन शुक्ला ने 99.81, समीर पांडेय और अखंड प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 99.75 परसेंटाइल हासिल कर प्रतिभा की चमक बिखेरी है
जेईई मेन में छाए एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी
एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन में सफल होकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के वैभव गुप्ता ने जहां 99.77 परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय टॉप किया है। वहीं आयुष श्रीवास्तव, अक्षत वर्मा, अनुराग राय और प्रशांत सिंह ने 99 परसेंटाइल हासिल किया है। इसके साथ ही 40 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल हासिल कर अपनी मेधा की चमक बिखेरी है। विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, उप निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको ने विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
शेम्फोर्ड स्कूल का जेईई मेन्स में जलवा
2 of 6
शेम्फोर्ड स्कूल का जेईई मेन्स में जलवा
- फोटो : अमर उजाला
शेम्फोर्ड स्कूल सरदारनगर के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में अच्छे परसेंटाइल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कक्षा बारहवीं के प्रांशु गप्ता ने 81 और आदित्य ने 77 परसेंटाइल हासिल किया है। वहीं हिमानी, स्नेह, प्रीति, शिवानी, अंशिका, सोनू आदि को भी अच्छे मार्क्स मिले हैं। निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी और प्रिसिंपल बीबी मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
आत्मदीप एकेडमी के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
जेईई मेन्स में आत्मदीप एकेडमी के मेधावियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। यशराज सिंह ने जहां 99.86 परसेंटाइल हासिल कर मेधा का लोहा मनवाया है। वहीं समीर पांडेय 99.75, आशुतोष द्विवेदी 99.54 परसेंटाइल, हिमांशु राय 98.68, कार्तिकेय मिश्र 98.52, गौरव उपाध्याय 98.34, आदित्य रौनियार 97.89, नितेश मौर्या 97.19, आशय अग्रवाल 97.14, विकेश मौर्या 97.2 परसेंटाइल हासिल किया है। आत्मदीप के डायरेक्टर संकर्षण त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान के 48 विद्यार्थी जेईई मेन्स में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
गुरुकुल पाठशाला ने लहराया सफलता का परचम
3 of 6
गुरुकुल पाठशाला ने लहराया सफलता का परचम
- फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल पाठशाला के मेधावियों ने जेईई मेन में सफलता का परचम लहराया है। गुरुकुल के शुभम राय ने 96.29 परसेंटाइल हासिल कर पाठशाला का नाम रोशन किया है। संस्थान के हिमांशु ने 91.45, शिवम गुप्ता 89.74, प्रशांत यादव 88.88, अनिकेत मौर्या 88.87, आकाश खरे 87.89, शुभम सागर 86.22, अभिनव पटेल 85.21, प्रज्ञानंद 82.51 परसेंटाइल हासिल किया है। इनके अलावा आदित्य प्रजापति, सत्यम मौर्या, अभिनय भट्ट, अंशु सिंह, अजित सिंह, अफजाल अहमद, अनुराग यादव, मुकेश यादव, शालिनी गुप्ता, आयुषी, सबदिता, अमन कुमार गौड़, अमित कुमार यादव, वैभव पांडेय ने भी सफल होकर अपने हुनर का परिचय दिया है। गुरुकुल पाठशाला के डायरेक्टर शशि कांत राय और सुरेंद्र कुमार चौधरी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
जेईई मेन्स में कैटलिस्ट के होनहारों का डंका
4 of 6
जेईई मेंस में सफल विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन में कैटलिस्ट के होनहारों ने डंका बजाया है। कोचिंग के छात्र सौरभ पांडेय ने जहां 99.6 परसेंटाइल अंक हासिल कर संस्थान टॉप किया है। वहीं आयुष प्रताप सिंह ने 99.4, आर्यन मोदनवाल ने 98.6, ऋषि चौधरी ने 97.3, अश्वनी कुमार ने 95.7 परसेंटाइल स्कोर कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। संस्थान के 167 छात्रों ने 90 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षक रजनीश सिंह, विनय वर्मा और महेंद्र तिवारी को दिया है।
विज्ञापन
मोमेंटम: 11 विद्यार्थियों को 99 से अधिक परसेंटाइल
5 of 6
जेईई मेन परीक्षा में सफल मोमेंटम के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
मोमेंटम संस्था के छात्रों ने जेईई मेन में अपना दबदबा कायम रखा है। संस्था के 11 छात्रों ने मेन्स में 99 परसेंटाइल से अधिक नंबर हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। संस्था के छात्र चेतन चौरसिया ने 99.86 परसेंटाइल हासिल कर कोचिंग संस्थान को टॉप किया है।
वहीं अखंड प्रताप सिंह 99.75, हर्षवर्धन सिंह 99.63, वृहद आनंद श्रीवास्तव 99.64, मो. युसुफ 99.59, प्रखर श्रीवास्तव 99.5, कुलदीप गुप्ता 99.4, अनुराज सिंह 99.25, तेजस अग्रहरी 99.20, वेदांग रूंगटा 99.11, अदित राज श्रीवास्तव 99, अनिकेत मालवीय 98.95, विनायक विक्रम 98.92, उत्कर्ष द्विवेदी 98.82, आसिफ इकबाल 98.29, आकाश गुप्ता 98.21, इशांत सिंह सिसोदिया 98.8, मुदित श्रीवास्तव 98.7, अभिषेक कुमार 98.4, हिमांशु मणि त्रिपाठी 98.2, सृष्टि श्रीनेत 97.99, शिवम सिंह 97.9, अनुज त्रिपाठी 97.91, साकेत सिंह 97.89, कुमार प्रांजल त्रिपाठी 97.6 परसेंटाइल हासिल किया है।
संस्थान के इंजीनियर संजीव कुमार, अरविंद त्रिपाठी और विकास अग्रवाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर शिक्षक संदीप, अभिषेक, ओम, एसएन, भुपेंद्र, सीपी, आरपी आदि मौजूद रहे।
गेटवे टू आईआईटी के आर्यन को 99.8 परसेंटाइल
- फोटो : अमर उजाला
जेईई मेन में गेट वे टू आईआईटी के आर्यन शुक्ला ने 99.81 परसेंटाइल हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। आर्यन के अलावा कृष्णा, अनुष्का समेत 20 छात्र इसमें सफल हुए हैं। निदेशक सीमा तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दूसरे ही साल में संस्थान ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।