ये जानकारी महोत्सव महिला सेल की सचिव प्रो. विनीता पाठक ने संवाद भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि 11-13 जनवरी तक सभी प्रतियोगिताएं कला संकाय भवन के सामने स्थित विवेकानंद पार्क में दोपहर 1 बजे से होंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान फिटनेस, फ्लावर डेकोरेशन, फैशन एवं टैलेंट कंप्टीशन, एकल गायन, समूह नृत्य, रसगुल्ला खाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता के दौरान मधु सराफ, निकिता कन्नौडिया, अपनीत गुप्ता, स्मिता अग्रवाल, चारू, कविता त्रिपाठी, वंदना दास, शालिनी श्रीवास्तव, प्रीति त्रिपाठी, वंदना दास, रेखा गाडिया, अखिल मिश्रा, पवि मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।