मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अभ्युदय’ के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
2 of 6
MMMUT
- फोटो : राजेश कुमार
गीत, नृत्य की प्रस्तुति से जहां विद्यार्थियों उमंग का माहौल बना दिया। साथ ही व्यंग्य शैली में रचनाएं सुनाकर खूब ठहाके लगवाए। फैशन शो में छात्राओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
3 of 6
MMMUT
- फोटो : राजेश कुमार
सांस्कृतिक कार्यक्रम रागा के फाइनल में पहुंचे शाश्वत श्रीवास्तव, नवरचित कुलश्रेष्ठ, जसप्रीत ने अपने गीतों से वाहवाही बटोरी। रंगोली कार्यक्रम में विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेजों के अलावा स्कूली बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को आकार दिया।
4 of 6
MMMUT
- फोटो : राजेश कुमार
इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिवम गुप्ता और धर्मराज विजेता बने। रंगोली प्रतियोगिता के बाद छात्रों ने होली भी खेली। टरेंटिनो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मोनों एक्ट का अनोखा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
MMMUT
- फोटो : राजेश कुमार
दिल्ली से आए आनंद कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार विशाल सिंह और शिवम गुप्ता ने दर्शकों को खूब हंसाया। इसके अलावा पॉट डेकोरेशन, टैटू मेकिंग, पेंटिंग तथा हेयर स्टाइलिंग प्रतियोगिताएं भी हुईं।
फेक न्यूज के सामाजिक कुप्रभाव पर नाटक का मंचन
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सोशल मीडिया पर आने वाली फेक न्यूज से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को दर्शाया। टीम में शिवोहम, प्रियांशु पाराशर, आद्रा मालवीय, अर्पण बंसल, युक्ता, प्रत्यक्षा और अनुराग शामिल थे।