फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT: छात्र-छात्राओं ने स्टेज पर दिखाया डांस का जलवा, लोगों ने जमकर बजाई ताली, देखें तस्वीरें

Sun, 01 Mar 2020 12:55 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
एमएमएमयूटी में साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अभ्युदय में शनिवार को नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस, सोलो डांस, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, बैटल ऑफ बैंड्स, छोटे उस्ताद, टैटू मेकिंग जैसे कार्यक्रमों में में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने जब डांस का समा बांधा तो लोग वाह-वाह कर उठे। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रवि किशन व कुलपति प्रो एसएन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। उसके बाद डांस क्लब ने शास्त्री नृत्य की प्रस्तुती दी। रागा एवं रेडर जोन में कई प्रतिभागियों ने अपना जलवा दिखाया। प्रीतेश चौधरी, अलकेश सोनकर, करन ने डांस की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

3 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
उसके बाद हर्षिता और अरिजीत ने डांस प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। नन्हीं प्रतिभागी शानवी अग्रवाल की प्रस्तुति ने बड़े प्रतिभागियों को टक्कर दी। शाश्वत श्रीवास्तव, अंकिता पांडेय और प्रथम वर्ष के कुलश्रेष्ठ और मयंक त्रिपाठी की जोड़ी ने शानदार गायकी के बल पर लोगों का दिल जीत लिया।

4 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
अंत में फुटबॉल मैदान में बेस गन्स और यूनिटी बैंड्स की ओर आयोजित फेस्ट नाइट में हजारों भावी इंजीनियरों के कदम थिरके। इससे पूर्व काइट रनर प्रतियोगिता में सृजन भारती और आयुष्मान त्रिपाठी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
इस मौके पर छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय, कुलसचिव प्रो. ज्योति सिंह, डॉ. राजन मिश्रा, वंदना सिंह, प्रो. केजी उपाध्याय, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें