बेटियों को रोकने और टोकने की आदत छोड़नी होगी। बेटियां जब आजाद होंगी तो उड़ान भरेंगी। दो परिवारों (मायका, ससुराल) का नाम रौशन करेंगी। बेटियों को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। इसके बिना मुकाम हासिल करने में कठिनाई होगी। सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर गंभीर है। ये बातें डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहीं। जिलाधिकारी ने रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से आयोजित ‘स्त्री उत्सव’ का उद्घाटन किया। साथ ही बेटियों को सम्मानित भी किया। ‘स्त्री उत्सव’ के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन की सक्रिय भूमिका रही है।
विज्ञापन
2 of 5
women's day celebration
- फोटो : अमर उजाला
‘पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां’ अभियान के तहत आयोजित ‘स्त्री उत्सव’ का उद्घाटन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, चौरीचौरा से भाजपा विधायक संगीता यादव और एसपी जीआरपी पुष्पांजलि ने किया। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने अभिभावकों से बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने की अपील की। कहा कि जब बेटियां शिक्षित होंगी तो दो पीढ़ियों शिक्षित होंगी। भाजपा विधायक संगीता यादव ने कहा कि जिन बेटियों को पुरस्कृत किया गया है, वे अन्य के लिए रोल मॉडल बनें। एसपी रेलवे पुष्पांजलि ने कहा कि बेटियां पढ़कर समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं, इसलिए बेटियों की पढ़ाई सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 5
women's day celebration
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि अब महिला प्रधान समाज की जरूरत है। इस दिशा में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा में भी बेटियां आगे हैं। घर, परिवार और समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी और बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह का भी संबोधन हुआ। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने शानदार कार्यक्रम के लिए सबका धन्यवाद दिया।
4 of 5
मेधा को मिला सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय विद्यालय में सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा बबली मोदनवाल को 20 हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में अयोध्या दास राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पांच छात्राओं (अनुराधा गौतम, ऐमन, दीप्ति सिंह, शना परवीन, लबा अख्तर) को उत्कृष्ट अंक हासिल करने के लिए पांच-पांच हजार का चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 12वीं में जिले उत्कृष्ट अंक लाने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांसगांव की छात्रा प्रीति सिंह, नीलम मौर्या, नजरीन, निशा और अयोध्या दास राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा यादव को पांच-पांच हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 20 छात्राओं को स्पोर्ट्स किट दिया गया।
प्रधानाध्यापकों को भी किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा पांच से छह में सौ प्रतिशत छात्राओं को उत्तीर्ण कराने का लक्ष्य हासिल करने वाले प्राथमिक विद्यालय पतरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय घुरियापार उरुवा के अरुण कुमार सिंह और प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा सहजनवां के पवन तिवारी को 10-10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कक्षा आठ से नौ में शत-प्रतिशत छात्राओं को उत्तीर्ण कराने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनिया भटहट की प्रधानाध्यापक सरिता चौधरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा की राजेश्वरी देवी और उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली की यासमीन को 15-15 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।