फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मास्क लगाकर छात्र दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, सेनेटाइजर लाने की भी मिली छूट

Fri, 06 Mar 2020 12:50 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
मास्क पहने युवतियां। - फोटो : PTI
दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुके कोरोनावायरस से बच्चे सुरक्षित रहें, इसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अलर्ट हो गया है। बोर्ड और दूसरी कक्षाओं की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मास्क और सेनेटाइजर लाने की छूट दी गई है। यानी अब विद्यार्थियों को कमरे के अंदर एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, एनेलॉग वाच, पेन, मास्क और सेनेटाइजर ले जा सकेंगे। हालांकि बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि मास्क पारदर्शी होना चाहिए। इसका आदेश बोर्ड की ओर संचालित 107 विद्यालयों में पहुंच गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला।
बोर्ड के मुताबिक कोरोनावायरस को लेकर बढ़ते खौफ के कारण अभिभावक परेशान हैं। वे लगातार बोर्ड से परीक्षा में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मास्क और सेनेटाइजर अंदर ले जाने देने की गुजारिश कर रहे थे। इसके बाद बोर्ड ने नियमों में छूट देने का फैसला किया है। सीबीएसई ने इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों और मान्यता प्राप्त स्कूलों को कोरोनावायरस के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने अभिभावकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला।
20 मार्च को दसवीं, 30 मार्च को 12वीं की परीक्षाएं होंगी खत्म
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं पिछले महीने से ही शुरू हो चुकी हैं। 20 मार्च को कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षा 30 मार्च को समाप्त होगी। इसके साथ ही मार्च के आखिरी सप्ताह तक सभी कक्षाओं की परीक्षाएं भी संपन्न हो जाएंगी।

4 of 5
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला।
खांसी, जुकाम तो स्कूल न आएं विद्यार्थी
कोरोनावायरस को लेकर स्कूल प्रबंधन भी पूरी तरह से अलर्ट हैं। एक तरफ जहां स्कूलों को सेनेटाइज किया जा रहा है। वहीं सर्दी, खांसी वाले विद्यार्थियों को स्कूल न भेजने की एडवाइजरी जारी की गई है। सीबीएसई और सीआईएससीई की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। ऐसे में खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर पब्लिक स्कूल। (File) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं के दौरान मास्क और सेनेटाइजर केंद्र पर लाने की छूट विद्यार्थियों को दी गई है। आदेश मिला है, इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें