नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में शहर में बवाल करने वाले सभी उपद्रवियों का जवाब आ जाने के बाद जिला प्रशासन एक साथ सुनवाई करेगा। इस मामले में क्षति की वसूली के लिए जिला प्रशासन की तरफ से आठ लोगों को नोटिस भेजा गया है। इनमें प्रत्येक से 11250 रुपये की क्षति की वसूली होनी है।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, इनमें से अब तक कोतवाली थाना क्षेत्र के खूनीपुर निवासी जैद पुत्र इरशाद ने ही जवाब दाखिल किया है। सभी के जवाब आने के बाद एक साथ सुनवाई कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
उधर प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, किसी भी उपद्रवी को राहत नहीं मिलने वाली। सभी से संबंधित रकम की वसूली तय है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ 20 दिसंबर को नखास एवं उसके आस-पास हुए उपद्रव के दौरान सरकारी और गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान का आकलन करने के लिए डीएम ने एडीएम (फाइनेंस) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी।
4 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कमेटी ने 90 हजार का नुकसान आंका था। इसमें 49500 रुपये की सार्वजनिक संपत्ति और 40500 की निजी संपत्ति का नुकसान शामिल है। साक्ष्यों समेत पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर क्षति की वसूली के लिए एडीएम (सिटी) ने आठ उपद्रिवयों को नोटिस दिया था।
इन्हें जारी हुआ था नोटिस
बेनीगंज कोतवाली निवासी शादाब खां पुत्र झीनक, रहमत नगर राजघाट के अर्सियान अंसारी पुत्र इसराज, खूनीपुर कोतवाली के जैद पुत्र इरशाद, वहीं के सहबाज पुत्र फैयाज, पहाड़पुर राजघाट के इमरान पुत्र जग्गन, मियां बाजार कोतवाली के अकीब पुत्र अख्तर और खूनीपुर कोतवाली के सलमान पुत्र अब्दुल।